शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल आपूर्ति के लिए 8 करोड़ रुपए स्वीकृत

शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की आपूर्ति करने के लिए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की गई हैं। शेरगढ़ विधायक के निजी सहायक अक्षय शर्मा ने बताया कि शेरगढ़ विधायक मीना कंवर राठौड़ व पीसीसी सदस्य उम्मेदसिंह राठौड़ के प्रयासों से उनकी अनुशंसा पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व राजस्थान सरकार के पीएचईडी मंत्री बी डी कल्ला द्वारा शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के 6 ग्राम पंचायतों में घर-घर पेयजल की आपूर्ति के लिए नल कनेक्शन लगाने के लिए 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बालेसर दुर्गावता में 109.78 लाख, आगोलाई में 113.55 लाख, बेलवा में 117.14 लाख, केतू कलां में 108.22 लाख, खुड़ियाला में 146.23 लाख, देवानिया में 118.32 लाख सहित कुल 8 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की। इसके कार्य जल्द शुरू हो जाएंगे। इस मौके विधायक राठौड़ ने बताया कि शेरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के एक भी गांव में पेयजल की समस्या नहीं रहेगी। इन ग्राम पंचायतों में राशि स्वीकृत होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों ने आभार जताया।


Popular posts
513 किमी लंबी मरु गंगा के कायाकल्प की तैयारी, प्रदेश के 330 किमी हिस्से में बढ़ेगा भू-जल, सुधरेगा प‌र्यावरण
Image
इटली के पर्यटक की 2 रिपोर्ट; स्वास्थ्य मंत्री बोले- कोरोना से पीड़ित हो सकता है, एसीएस बोले- संदिग्ध है, पुष्टि आज होगी
Image
पाक ने अंतरराष्ट्रीय संधि तोड़ी: टिड्डियों की ब्रीडिंग और मूवमेंट की जानकारी नहीं दी, टिड्‌डी चेतावनी संगठन ने भी सक्रियता नहीं दिखाई
Image
लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, महिला और 16 साल के लड़के की मौत
कांग्रेस शासित 3 राज्यों में डीजीपी पर विवाद: मध्य प्रदेश में सरकार खुद हटाना चाहती है, राजस्थान-पंजाब में मामला कोर्ट में